बिहार

फुलवारीशरीफ में स्त्री प्रोजेक्ट के तहत 39 महिलाओं को मिली इलेक्ट्रिक साइकिल

फुलवारीशरीफ, अजित। 29 मई को जीविका के स्त्री प्रोजेक्ट के अंतर्गत निष्ठा संकुल स्तरीय संघ द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल की गई. इस अवसर पर 39 महिलाओं को इलेक्ट्रिक साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उनकी आजीविका, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुगम हो सके।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में जीविका की प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुरुचिकान्त मणि ने इसे “ग्रीन और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट” की दिशा में सराहनीय कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय समन्वयक श्रवण कुमार, अनुराग सिंह, सामुदायिक समन्वयक निधि कुमारी समेत कई जीविका दीदियां और निष्ठा संकुल संघ की अध्यक्ष रिंकी देवी मौजूद रहीं।

Related posts

पटना में स्विमिंग प्रशिक्षण केंद्र का भव्य शुभारंभ

भारत-अफ्रीका फोरम शिखर बैठक की मेजबानी के लिए दिल्ली तैयार

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति का ‘चश्मा बैंक’ कैंप : 54 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा, कुल 64 की स्क्रीनिंग

error: