बिहार

एम्स में कोरोना से 3 लोगों की मौत, 11 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये..!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में गुरुवार को 3 लोगों कि मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 11 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है । एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में रोहतास कि 52 वर्षीय उर्मिला देवी , पटना के 45 वर्षीय जयप्रकाश जबकि मोकामा के 80 वर्षीय राम प्रकाश सिंह कि मौत हो गयी है । वहीं गुरुवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 11 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमे पटना, बक्सर मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, भोजपुर, सारण के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 10 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित