बिहार

एम्स में कोरोना से 3 लोगों की मौत, 1 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में सोमवार को 3 लोगों कि मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 1 मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है । एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में बिहटा के 70 वर्षीय हृदय नारायण सिंह, बक्सर के 74 वर्षीय अशोक श्रीवास्तव जबकि पटना कि 70 वर्षीय सबिता देवी कि मौत हो गयी है । वहीं सोमवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 1 नये मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जो वैशाली के रहने वाले हैं. इसके अलावा एम्स में 5 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: