क्राइमताजा खबरेंबिहार

पूर्व सैनिक से 3 लाख की दिनदहाड़े लूट!

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर थाना क्षेत्र के आरा गोलंबर के पास दिन दहाड़े बदमाशो ने पूर्व सैनिक से तीन लाख लूट कर फरार हो गये। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बैंक से रूपये निकाल कर ऑटो से घर जा रहे भूतपूर्व सैनिक से बाइक सवार बदमाशों ने रूपये से भरा बैंग छीनकर फरार हो गये। पीड़ित शाहपुर थाना क्षेत्र के दाऊदपुर निवासी ऋषि देव सिंह ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। मंगलवार की दोपहर दानापुर के भारतीय स्‍टेट बैंक से 3 लाख रूपये निकालकर ऑटो से अपने घर जा रहे थे। सैनिक चौक के पास ऑटो की गति धीमे जैसे ही हुई तभी पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने आकर उनके हाथ से रूपये वाला बैंग झपटकर फरार हो गये।

पीड़ित ने शोर मचाया पर बदमाश बाइक का लहरिया कट मारते हुए चंद सेकेंड में आंख से ओझल हो गये। पीड़ित ने बताया कि घर के आवश्‍यक कार्य के लिए एसबीआई के दानापुर शाखा से 3 लाख रूपये निकाले थे। रूपये निकालकर घर लौटने के क्रम में बैंक से ही पीछा कर रहे बदमाशों ने उनका रूपये से भरा बैग छीनकर भाग निकले। वे इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। लेकिन तबतक काफी देर हो चूकी थी। उन्‍होने बताया कि वारदात की लिखित आवेदन दानापुर थाना में दे दिया है। इस संबंध में दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने 3 लाख रूपये छीनने की सूचना है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts

फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, बदमाशों द्वारा तीन राउंड गोली चलाने की बात सामने आई

न्यूज़ क्राइम 24 खबर का असर : पार्षद ने लिया संज्ञान, सड़क और जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन

विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

error: