बिहार

एम्स में कोरोना से डाक्टर समेत 3 की मौत, 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

पटना(अजित यादव): एम्स में बुधवार को डाक्टर समेत 3 व्यक्ति कि मौत कोरोना से हो गयी जबकि 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में पटना के 81 वर्षीय सैयद मकबुल करीम, कंकड़बाग के 64 वर्षीय डा0 ललन कुमार राय जबकि जलालपुर के 72 वर्षीय सुबोध कुमार कि मौत हो गयी है । वहीं बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 22 नये कोरोना पॉजिटिव
मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे पटना, भोजपुर, देवघर, जमुई, गया, सिवान, मुंगेर के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 6 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया वहीं बुधवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 125 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

“छोटा सा प्रयास” संस्था द्वारा पौधा एवं गौरैया कॉटेज का वितरण अभियान का आयोजन

राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए संगठन और सरकार का समन्वय मजबूत करेगा : सम्राट चौधरी

error: