बिहार

अकीदत के साथ खोला पहला रोजा, नन्हे रोजेदारो में दिखा गजब का उत्साह

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): बुधवार को पुरे अकीदत के साथ मुस्लिम धर्मावलम्बियों ने पाक व मुकद्दस माहे रमजान का पहला रोजा खोला | भीषण तपिश में भी बड़ों के साथ ही नन्हे रोजेदारो ने भी पहला रोजा रखा और उनमे रोजा को लेकर गजब का उत्साह देखा गया. इससे पहले कड़ी तपिश व तेज धूप के बावजूद लोगों ने रमजान उल मुबारक के पाक महीने का पहला रोजा रखा। कोरोना संकट के बीच गाईड लाईन का पालन करते हुए रमजान के महीने में अल्लाह तबारक ताला के पास जाने का पहला दिन लोगों ने अल्लाह की इबादत में गुजारा । जैसे ही मगरीब की आजान हुई, तो रोजेदारों ने एक खजूर और शर्बत पानी से रोजा तोड़ा | मुसलमानों ने अकीदत के साथ रमजान का पहला रोजा रखा जिसमें बड़े, बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे सभी शामिल रहे। रोजा रखने के साथ ही इबादत का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं इशा की नमाज में तरावीह भी घरों से ही अदा की गई। हालांकि गर्मी और बिजली ने रोजेदारों का खूब इम्तहान लिया। एक ओर से कड़ी धूप और उमस ने भी रोजेदारों के उत्साह को कम न होने दिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

झमाझम बारिश से पटना एम्स रोड से लेकर फुलवारी, संपतचक और रामकृष्ण नगर तक जलजमाव

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर एक्सपेंशन जॉइंट बदला जा रहा, यातायात जारी

error: