बिहार

दूध लेने जा रहे युवक को डंफर ने कुचला मौके पर हुई मौत!

औरंगाबाद, प्रमोद कुमार सिंह : जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र में बासन बिगहा मोड़ पर अनियंत्रित हाईवा ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नबीनगर थाना क्षेत्र के बासन बिगहा मोड़ पर शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित हाईवा ने बासन बिगहा मिड पर सड़क पार कर रहे एक युवक को रौंद दिया. जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि आसपास के लोगों ने युवक को जिंदा समझकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. मगर चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

तेज रफ्तार का कहर मृतक की पहचान नबीनगर थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव निवासी युगल सिंह के 36 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार के रूप में की गई है. ओमप्रकाश की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और उनका रो रोकर हाल बेहाल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही नबीनगर के पूर्व विधायक डब्लू सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनका ढाढस बंधाया और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का वचन दिया।

Related posts

ठिकरी गांव की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंसी ग्रामीणों की जिंदगी

पत्नी और उसकी मां ने की पति की जमकर पिटाई, महिला कांस्टेबल खड़ी देखती रही

कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा को रास्ते में रोककर पीटा, मोबाइल पर बात करने का दबाव

error: