बिहार

बारुण प्रखंड के बरौली में भव्य यज्ञ का शुभारंभ आज, सभी तैयारियां पूर्ण

औरंगाबाद, प्रमोद कुमार सिंह :  जिले के बारुण प्रखंड अंतर्गत बरौली गांव में आयोजित होने वाले श्री राम-लखन-जानकी प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार से जलभरी के साथ इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा।यज्ञ को लेकर पूरे गांव को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया-संवारा गया है। राम-लखन-जानकी मंदिर एवं यज्ञ मंडप की सजावट विशेष रूप से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

Advertisements
Ad 1

इस पावन अवसर पर काशी, विश्वनाथ, हरिद्वार, वृंदावन एवं अयोध्या से कई विद्वान संत-महात्माओं का आगमन होगा, जो अपने प्रवचन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करेंगे।ग्रामीणों ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए व्यापक व्यवस्था की है। पूरा बरौली गांव इस धार्मिक आयोजन के सफल संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। 25 अप्रैल को भव्यम दिव्या वातावरण में जलपरी का आयोजन किया गया है प्रतिदिन डॉक्टर राजेंद्र आचार्य जी महाराज के मुखारविंद से संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया गया है। 1 मई को विशेष हवन पूजन, प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारा के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा।

Related posts

शेखपुरा एसडीएम का रात में औचक निरीक्षण : थाना मुस्तैद मिला

शहर में दिनदहाड़े हमला, कैटरर्स को बदमाश ने मारा चाकू

दूध लेने जा रहे युवक को डंफर ने कुचला मौके पर हुई मौत!

error: