ताजा खबरें

आग लगने से 2 की मौत, जान बचाने के लिए कई 5वीं मजिल से कूदे

गुजरात(न्यूज़ क्राइम24): अहमदाबाद के कडोदरा के वरेली में आज तड़के एक पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 125 लोगों को बचाया गया। बारडोली डिवीजन के डीएसपी रूपल सोलंकी ने इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि इस दौरान कई मजदूर पांचवी मंजिल से जान बचाने के लिए कूद पड़े।राहत और बचाव अभियान समाप्त हो गया है।सूरत फायर ब्रिगेड के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4.00 बजे की है।जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10-12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। चार घंटे तक चले इस अभियान में 125 से अधिक लोगों को बचाया गया।कई मजदूर अभी भी अस्पताल में।एडमिटआग की लपटों के बीच से कई मजदूरों को निकाला गया। अधिकांश सुरक्षित हैं, हालांकि कई अभी भी अस्पताल में एडमिट हैं। 20 लोग आग की लपेटे में आ गए। इनमें से 15 का फिलहाल एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related posts

दलित समाज के अपमान के खिलाफ पानीपत में बुलंद हुई आवाज़

नवनिर्मित महिसौर थाना भवन का उद्घाटन

नेपाल में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकारिता सम्मेलन में सम्मानित हुए पत्रकार डॉ. शशि भूषण कुमार

error: