ताजा खबरेंबिहार

Breaking: पटनासिटी में फिल्मी स्टाइल में पलटी कार, मची अफरा-तफरी!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): सड़कों पर रफ्तार का कहर लगातार जारी है, आये दिन गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होते रहती है. एक बार पटनासिटी मे फिर फिल्मी स्टाइल की तरह गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है. सोमवार की देर शाम चौक थाना क्षेत्र के चौकशिकारपुर पुलिस चौकी के पास एक तेज रफ्तार से आरही गाड़ी अनियंत्रित होकर अचानक डिवाइडर से टकरा गई और फिल्मी स्टाइल की तरह उल्टा पलट गया.

जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों में यह दृश्य देखर अफरा-तफरी मच गई. गाड़ी इस कदर पलटा की लोगों की भीड़ देखते ही देखते बड़ी संख्या में इक्कठा हो गया. वहीं इस घटना के बाद से गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया. वहीं इस दुर्घटना की जानकारी चौक थाना की पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और गाड़ी को स्थानीय लोगों की मदद से सीधा करने में जुट गई. कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं दूसरी ओर इस दुर्घटना से यातायात बाधित रहा।

[ फ़ोटो:- सुधीर, प्रतिनिधि ]

Related posts

आठ पुलिसकर्मी निलंबित; रिश्वत लेकर दो लोगों को छोड़ने का आरोप

जन्मजात क्लबफुट की ग्रसित बच्चों को सुरक्षित करने के लिए सदर अस्पताल में शुरू हुआ विशेष ओपीडी

बीआईटी मेसरा पटना में छात्र क्लब ‘ऊर्जा’ का शुभारंभ, वार्षिक पत्रिका ‘स्पार्क’ का विमोचन