बिहार

रेल प्लेटफॉर्म से बालश्रम के लिए ले जाए जा रहे 12 नाबालिग मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बालश्रम रोकथाम की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 12 नाबालिग बच्चियों को तस्करी से बचाया है। यह कार्रवाई रेल जिला पटना के अंतर्गत डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर की गई।

जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन की टीम गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-03 पर गाड़ी प्रकाश कार्यालय के समीप निर्माणाधीन शौचालय के पास एक व्यक्ति को 12 नाबालिग बच्चियों के साथ संदिग्ध स्थिति में पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम निरंजन कुमार (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम-मसौढ़ी, थाना-मसौढ़ी, जिला पटना बताया।

Advertisements
Ad 1

आरोपी ने कबूल किया कि वह इन बच्चियों को तमिलनाडु राज्य के डिडिगल शहर स्थित Eveready Spinning Mill में काम पर लगाने हेतु ले जा रहा था। यह स्पष्ट रूप से बाल तस्करी एवं बालश्रम का मामला है।

बच्चियों को तत्क्षण चाइल्ड हेल्पलाइन, सासाराम (रोहतास) को सुपुर्द कर दिया गया, जहां आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। आरोपी निरंजन कुमार को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष गश्ती अभियान का यह परिणाम बाल अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: