बिहार

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा दिव्यांगता शिविर का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के तत्वावधान में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 मई को नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया। इसके तहत शिविर में विशेषज्ञ डॉ के एन सिंह और डॉ मुन्ना कुमार ने दिव्यांगों के आवेदनों का भौतिक सत्यापन करने के साथ चिकित्सीय जांच कर दिव्यांगता प्रतिशत का निर्धारण किया। इस अवसर पर लगभग 103 दिव्यांगों की जांच के लिए आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें सभी दिव्यांगों की जांच की गयी। बाद में उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा।

Advertisements
Ad 1

शिविर की देखरेख कर रहे स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ दीपक कुमार सिंह ने बताया चिकित्सा शिविर में 103 दिव्यांगों की जांच की गयी, शिविर को लेकर सुबह से ही दिव्यांगों की भीड़ सामुदायिक परिसर में जुट गयी थी। इस मौके पर डॉ अनिल कुमार साह,पंकज राय, ज्ञानचंद्र यादव,अबुजर आलम, बिमलेश कुमार के साथ पीएलवी (अधिकार मित्र) विनय कुमार ठाकुर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। यह शिविर दिव्यांग बच्चों के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Related posts

शेखपुरा में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम, डीएम ने 16 आवेदनों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शेखपुरा डीएम ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया, बच्ची इरा को लिया गोद

शेखपुरा समाहरणालय में गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग शिविर, 136 लोगों की जांच में 32 में मिले लक्षण

error: