बिहार

रंगों का त्योहार होली शान्तिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ

IMG 20210330 WA0125

अररिया(रंजीत ठाकुर): रंगों का त्योहार होली सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर बच्चों एवं युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। युवाओं की टोली घूम-घूम कर एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते नजर आए। बुराई पर अच्छाई और भाईचारे का संदेश देने वाली होली का खास महत्व है। होली को लेकर सड़कों पर सन्नाटा रहा इक्का-दुक्का ही गाड़ियां चलती नजर आई। दोपहर के बाद बाजार भी पूरी तरह बंद रहा।सभी उम्र के लोग होली के रंग में डूबे नजर आए।वहीं होली को देखते हुए पुलिस प्रशाशन भी मुस्तैद था और हर गतिविधि पर उनकी नजर थी।कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है और कुल मिलाकर होली शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!