बिहार

दीदी की धरना उनकी सियासी नौटंकी : नंदकिशोर

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जिन्होंने अपने राजनीतिक करियर में हमेशा हिंसा का प्रश्रय दिया। अपनी राजनीति चमकाने के लिए हिंसा का सहारा लिया, वह महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना देकर राष्ट्रपिता को अपमानित कर रही हैं।श्री यादव ने आज यहां कहा कि ‘दीदी’ बंगाल चुनाव को जाति और धर्म की आग में झोंकना चाहतीं हैं। ‘दीदी’ की अनैतिक मंशा को रोकते हुए चुनाव आयोग ने 24 घंटे तक उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी।‌ इसमें धरना पर बैठने जैसी कौन सी बात हो गयी। क्या ‘दीदी’ को मनमानी करने के लिए छोड़ दिया जाता ?

Advertisements
Ad 1

श्री यादव ने कहा कि ‘दीदी’ असल में अपनी तय हार से हताश हैं। 02 मई के पहले तक ‘दीदी’ और भी नौटंकी कर सकती हैं, लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं मिलनेवाला। 02 मई को दीदी की विदाई तय है। बंगाल में हर तरफ कमल ही कमल दिखेंगे।

Related posts

लालू प्रसाद जी के 79 वें जन्मदिन पर राजद नेताओं ने मजार पर चादरपोशी कर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी

सेटेलाइट टाउनशिप और भूमि निबंधन पर रोक के विरोध में किसानों का धरना, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा

error: