ताजा खबरेंबिहार

माले जन पंचायत लगाकर किसानो को किया जागरूक

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): भाकपा माले के ओर से किसान विरोधी काला कानुन के खिलाफ जंन पंचायत लगा दर्जनो गाव में किसानो को जागरूक किया गया. सोता चक मे भाकपा माले विधायक कामरेड गोपाल रविदास ने जन पंचायत को  संवोधत करते हुए कहा कि किसान विरोधी काला कानुन के वारे में किसानो को विस्तार से बताने की जरूरत है. उन्होंने कहा की केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये नये कृषि कानूनों से किसानो की हकमारी के बारे में बताने की आवश्यकता है ताकि किसानो के अन्दोलन को धार दिया जा सके. प्रखंड सचिव गुरदेव दास ने कहा कि किसान खेत में पुआल जलाने पर 1 करोड़ जुर्माना और 6 साल की सजा के प्रवधान है. बिजली संशोधन विल 2020 मजदुर किसान विरोधी है. वहीँ दूसरी तरफ सुइथा मौलाना बुद्धू चक सिमरा बेतौडा में कामरेड शरीफा माझी ने जन पंचायत को संबोधित किया जबकि चकमुसा में देवी लाल पासवान ललिन पासवान साधु सरन प्रसाद सहित सैकरो लोग किसान जन पंचायत में किसानो को जागरूक करने पर बल दिया। 

Related posts

मगध केवल एक भू-खंड का नाम नहीं, अपितु भारत की गौरवशाली इतिहास : विकास वैभव

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध