ताजा खबरेंबिहार

एसएसबी ने जप्त किया नेपाल नीर्मित उमँगा नामक नेपाली शराब, एक मोटरसाइकिल भी जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी फुलकाहा बीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि गश्त के दौरान दिनांक 30 नवंबर 2020 की रात्रि करीब 10:00 बजे सीमा पिलर संख्या 187 से करीब 500 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में बाइक सवार को आते देख उसे रुकने का इशारा किया। जवानों को देखते ही बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया। जवानों ने जब बाइक की तलाशी ली, तो बाइक के डिक्की के अंदर 175 बोतल उमँगा नामक नेपाल नीर्मित शराब मिला। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 38 R 7630 है।जिसे जवानों ने जप्त कर लिया।यह शराब नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था। इस अभियान में पार्टी कमांडर मुख्य आरक्षी शंभूनाथ यादव, प्रतीक कुमार, हृषिकेश आदि जवान शामिल थे. इस संबंध में फुलकाहा बीओपी के इंस्पेक्टर मंतोष कुमार ने बताया कि जप्त किए गए शराब एवं बाइक की कागजी कार्रवाई करते हुए आज मंगलवार को फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

Related posts

श्रीकृष्ण सिंह जी की 139वीं जयंती समारोह का शुभारंभ किए : मल्लिकार्जुन खरगे

अटल कैंटीन केवल भोजन की व्यवस्था बल्कि जरूरतमंदों के सेवा : हिनू महाजन

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन का चुनाव जय बहादुर सिंह अध्यक्ष निर्वाचित