बिहार

जमीन संबंधित मामलों की सुनवाई में नहीं पहुंचे अंचल अधिकारी, लोगों ने जताया विरोध

फुलवारी शरीफ, अजित। पटना के संपतचक के गोपालपुर थाना में शनिवार को जमीन संबंधित मामलों की सुनवाई के दौरान अंचल पदाधिकारी नहीं पहुंचे. वहां उनके जगह पर एक हल्का कर्मचारी को भेज दिया गया जिससे स्थानीय वार्ड पार्षद सहित जमीन संबंधित मामलों की सुनवाई में पहुंचे लोग में नाराजगी का इजहार करते हुए विरोध किया।

गोपालपुर थाना पहुंचे लोगों ने बताया कि शनिवार थाना परिसर मे लगने बाले जनता दरबार में अंचलधिकारी के जगह एक कर्मचारी को भेज दिया जाता है जबकि गोपालपुर थाना अंतर्गत लगभग 3 कर्मचारी को थाना के जनता दरवार मे बैठना चाहिए था.

इसी को लेकर सम्पतचक नगर परिषद के वार्ड 29 के पार्षद शम्भू कुमार सामाजिक कार्यकर्ता अनिल यादव एवं कई पार्षद द्वारा विरोध किया गया. विरोध करने पर वहां मौजूद हल्का कर्मचारी ने बताया कि अंचलधिकारी का आदेश जो होता है बही हम करते है. इस संबंध में अंचल पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास सफल नहीं हुआ।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: