क्राइमबिहार

गौरीचक में युवक की हत्या

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के गौरीचक थाना अंतर्गत ग्राम कण्डाप मे एक लवारिस लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक के शव को देखने सैंकड़ो ग्रामीणो की भीड़ जमा हो गयी लेकिन किसी ने उसकी शिनाख्त नही की । मौके पर पहुचे गौरीचक थाने की पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । मृतक के हाथ बंधे हुए और टी शर्ट और जीन्स पहने हुए पाए गए । आशंका है कि अज्ञात युवक को अपराधियो ने गला दबाकर और पीटपीट कर उसकी हत्या कर शव को फेंक कर फरार हो गए । बता दें कि इससे पहले भी गौरीचक थाना इलाके में कई लाशे मिली हैं जिनकी शिनाख्त तक पुलिस नही कर पायी हैं और अब फिर एक लाश मिल गयी. गौरीचक थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

error: