झारखण्ड

आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार के तहत

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): जिला जनसंपर्क कार्यालय ने चलाया जागरूकता अभियान जिले में आम नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को नुक्कड़ नाटक, एलईडी वाहन एवं प्रचार रथों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन एवं प्रचार रथ द्वारा सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों में जागरुकता अभियान चलाया। साथ ही कलियासोल प्रखंड के भुरकुंडाबाड़ी पंचायत, निरसा प्रखंड के देवीयाना पंचायत, तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी पंचायत, बाघमारा प्रखंड के मधुबन एवं तेतुलिया-1 पंचायत, गोविंदपुर प्रखंड के मरीचो पंचायत व बलियापुर प्रखंड के बड़ादाहा पंचायत में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया