क्राइमबिहार

दिनदहाड़े युवक की घर के पास गोली मार कर हत्या!

नौबतपुर, न्यूज क्राइम 24। नौबतपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त हुई जब युवक अपने घर से कुछ दूरी पर बाहर निकाला था तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने घेर कर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान इब्राहिमपुर गांव निवासी अनिल शर्मा का पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया गया है। इधर दिनदहाड़े हुए गांव में युवक की हत्या के बाद गांव में एक बार फिर अपराधियों का खौफ देखने को मिला है गांव में दहसत का माहौल बना हुआ है।

Advertisements
Ad 1

हालांकि हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है क्योंकि पूर्व में भी मृतक युवक के पिता अनिल शर्मा के ऊपर जानलेवा हमला हो चुका था। नौबतपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया की इब्राहिमपुर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या का सूचना मिली है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है साथ ही फरार अपराधियो की धर पकड़ में पुलिस की टीम लगी हुई है। हालांकि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है फिलहाल मृतक के परिजनों के तरफ से थाने में लिखित शिकायत के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा की हत्या के पीछे का क्या कारण है। घटना को लेकर गांव में पुलिस मौजूद है और साथ ही अपराधियों की पहचान को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ।

Related posts

NEET परीक्षा को लेकर पटना में ट्रैफिक रूट बदला, परीक्षार्थियों से समय पर निकलने की अपील

पटना पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान : 40 अभियुक्त गिरफ्तार, 7 ने किया आत्मसमर्पण

छपरा-दिल्ली और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, बिहार में बुलेट ट्रेन नेटवर्क का भी ऐलान

error: