बिहार

ट्रेन की चपेट में आने से पति पत्नी तो ई रिक्शा की टक्कर से मासूम की गयी जान 

नालंदा, राकेश। नालंदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र इलाके में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र इलाके के शोभा बीघा गांव की है जहां रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान 75 वर्षीय सिद्धेश्वर महतो और पत्नी सुरजू देवी  ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि सिद्धेश्वर महतो अपने पत्नी के साथ इस्लामपुर बाजार से रेलवे ट्रैक के सहारे पचलोबा गांव की ओर जा रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में दंपति आ गये।

इसी तरह कतरीसराय थाना क्षेत्र इलाके के छाछु बीघा की है, जहां अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में ठोकर मार दी जिससे ई-रिक्शा पर सवार 3 वर्ष का अभिराज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। दरअसल अभिराज कुमार अपने परिवार के साथ छठ पर्व को लेकर ननिहाल काशीचक जा रहा था इसी दौरान यह सड़क हादसा हुआ। वहीं दूसरी घटना फिलहाल पुलिस  तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ का अस्पताल भेज दिया है।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद