नई दिल्ली

पहलवान रितिका फोगाट ने की आत्महत्या

IMG 20210318 WA0067

नई दिल्ली: भारत की स्टार महिला पहलवान बबीता फोगाट और गीता फोगाट की ममेरी बहन रितिका फोगाट ने एक कुश्ती टूर्नामेंट में मैच हारने के बाद आत्महत्या कर ली है। उनके इस कदम से उनके परिवार के साथ साथ खेल समुदाय भी स्तब्ध है। 17 साल की रितिका ने राजस्थान के भरतपुर के लोहागढ़ में आयोजित स्टेट लेवल सब जूनियर टूनार्मेंट में हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रितिका एक अंक से हार गई। इस हार से निराश होकर उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।खबरों के मुताबिक, रितिका ने बुधवार रात करीब 11 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने फूफा और द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच महाबीर फोगाट से कुश्ती की ट्रेनिंग ली थी। महाबीर भी फाइनल के दिन मुकाबले के समय मौजूद थे.

रितु फोगाट ने रितिका की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “छोटी बहन रितिका की आत्मा को भगवान शांति दे। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि आपके साथ क्या हुआ। आप हमेशा हमें याद आएंगी।

Related posts

देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

चैंपियन भक्ति शर्मा के घर बधाई देने पहुंची : हिनू महाजन

केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सांसद ढुल्लू महतो ने मुलाकात किए