बिहार

भगवान श्री राम का पूजन एवं प्रसाद वितरण, राम भक्तों को मिला सम्मान

पटनासिटी, (न्यूज क्राइम 24) गुरु गोबिंद सिंह लिंक पथ स्थित श्री राम शिव कॉलोनी के राम भक्तों द्वारा अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में भव्य भगवान श्री राम का पूजन एवं प्रसाद वितरण तथा राम भक्तों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामजी योगेश ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री एवं पटना साहिब के माननीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव ने शामिल होकर भगवान श्री राम की आरती एवं पूजन किया तथा राम भक्तों का सम्मान अंग वस्त्र ओढ़ कर किया इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता अवधेश सिंह ने किया इस अवसर पर समाजसेविका अंजू सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता संजीव यादव, राजीव सिंहा, संजय सिंहा सहित कई गणमान्य एवं सैकड़ो राम भक्त उपस्थित थे।

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई!जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह

जहानाबाद में 154 एएसआई बने एसआई, पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित

नालों में गोबर-मल-मूत्र बहाने पर रोक की मांग, वार्ड 60 की पार्षद ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र

error: