बिहार

राजद के शासन में अपने घरों के बाहर नहीं निकलती थी महिलायें : शीला मंडल

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) गुरुवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित सुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की माननीय परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने सूबे के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुई एवं उनके त्वरित समाधान हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया उक्त मौके पर माननीय विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी मौजूद रहे।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए माननीय मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले प्रदेश की बहन-बेटियाँ जंगलराज के भय से अपने घरों के बाहर नहीं निकलती थी लेकिन वर्तमान परिस्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए गए ठोस प्रयासों का सकारात्मक असर आज घर-घर में दिखने लगा है। आगे उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में बिहार का चैतरफा विकास हो रहा है और देश-दुनिया में हमारे राज्य की छवि काफी बेहतर हुई है। हमारे नेता ने अपने दूरदर्शी सोच से देहात को देहांत होने से बचाया है, प्रदेश के सुदूर गांवों तक विकास की योजनाएं पहुंची रही है।

Related posts

पीएचसी मारूफगंज में डॉ. माला श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई, डॉ. विजय कुमार चौधरी को मिला प्रभार

कटिहार में संस्थागत प्रसव को गति देने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति सख्त : निष्क्रियां आशा कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई और विस्तृत वर्क प्लान लागू

बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की विधान परिषद् सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज समर्थित प्रत्याशियों ने सभापति को सौंपी याचिका