ताजा खबरेंबिहार

महिलाओं ने श्रावणी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया

पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): सावन के महीने में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा हैं। जहां पटनासिटी के झाऊगंज स्थित एक निजी होटल में महिलाओं ने एक साथ मिलकर सावन को खूब एन्जॉय किया। यह कार्यक्रम रेनू भदानी द्वारा आयोजित किया गया। क्षेत्र की महिलाएं हरे रंग की परिधान में नजर आई। सभी महिलाएं हरी-हरी साड़ी, हरी-हरी चूड़ी, हाथों में मेहंदी और सिर पर टीका लगाये नजर आईं।

महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सावन के गीत गाई। साथ ही हरे परिधान का महत्व बताते हुए यह कहा कि यह प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है। हरियाली ही जीवन का आधार होता है। सभी महिलाओं ने एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती की। वहीं सावन क्वीन रश्मि लोहानी को चुना गया। इस अवसर पर गीता अठघरा, अर्चना गुप्ता, नीलू लोहानी, अमृता रस्तोगी, सुधा वसोदिया, मीनू केडिया, पायल, तराना सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts

बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं

पटना पुलिस ने आपराधिक घटना की साजिश की विफल, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार; एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

मानदेय समेत मांगों को लेकर रसोइयों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

error: