उत्तरप्रदेश

ईंट की कच्ची दीवार गिरने से महिला घायल, रेफर

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): तेज बारिश के चलते शनिवार को ईंट की दीवार गिरने से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर भोज गांव निवासिनी माधुरी देवी (30) पत्नी विजय शंकर चौहान सुबह आंगन में लगे हैण्डपाइप पर पानी लेने गई थी इस दौरान तेज बारिश के चलते कच्ची मिट्टी से जुड़ी ईंट की दीवार भरभरा कर ढह गई। महिला दीवार के मलवे में दबकर घायल हो गई। परिजनों के शोर मचाने पर जुटे गांव के लोगों ने मलवा हटाकर महिला को बाहर निकाला और तत्काल घायल महिला को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related posts

पीड़ित व्यक्ति ने पूर्व चेयरमैन पर लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप

सभी मदरसों में मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान : दानिश आजाद अंसारी

सिकन्दरपुर सीएचसी में दो माह से रिक्त फार्मासिस्ट पद भरने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

error: