बिहार

शांति समिति पीरबहोर थाना के सहयोग से सरदार पटेल छात्रावास का मूर्ति विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न

20260128 102942

फुलवारी/पटना, अजित। शांति समिति पीरबहोर थाना के सहयोग से आज सरदार पटेल छात्रावास के छात्रों द्वारा आयोजित मूर्ति विसर्जन का भव्य जुलूस अशोक राजपथ होते हुए एन आई टी घाट की ओर शांतिपूर्ण ढंग से रवाना हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में छात्र शामिल हुए, वहीं गाजे-बाजे और पारंपरिक उत्साह के साथ माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

पुलिस प्रशासन की सतर्क निगरानी में कार्यक्रम पूरी तरह अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के तहत थाना प्रभारी सज्जाद गद्दी, डीएसपी समेत पुलिस बल के जवान पूरे मार्ग पर तैनात रहे। इस अवसर पर शांति समिति पीरबहोर के सदस्य शंकर पटेल और दिनेश पटेल, सहयोगकर्ता फन्टी यादव, स्थानीय नागरिकों के साथ मौके पर मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। शांति समिति की ओर से विसर्जन में जा रहे छात्रों के लिए बोतल बंद पानी की भी व्यवस्था की गई, जिसकी छात्रों ने सराहना की। स्थानीय नागरिकों ने शांति समिति और प्रशासन के समन्वय की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक सौहार्द और अनुशासन की मिसाल पेश करते हैं।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!