बिहार

चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ होने के साथ ही नया हिंदू वर्ष की भी शुरुआत

पटना सिटी, (न्यूज क्राइम 24) चैत्र नवरात्रि की आज से शुरुआत हो गई है सभी दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही लगी हुई है। वहीं पटना सिटी के अगम कुआं स्थित शीतला माता मंदिर में भी पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं भक्तों को भीड़ काफी संख्या में मां भक्त ने सुबह से ही जुट रहा है सभी श्रद्धालु भक्त माता के नौ स्वरूर्पों की पूजा अर्चना कर रहे है।

Advertisements
Ad 1

आप को बताते चले कि हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है एक वर्ष में कुल चार नवरात्रि आते है ।
पहला चैत्र नवरात्रि दूसरा शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि । हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ होने के साथ ही नया हिंदू वर्ष की भी शुरुआत हो जाती हैं। चैत्र नवरात्रि पर लगातार 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना और मंत्रोच्चार किया जाता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि पर देवी दुर्गा पृथ्वी लोक आती है और अपने सभी भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करती है इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 9 अप्रैल मंगलवार से शुरू हो रहा है और समापन 17 अप्रैल को रामनवमी पर होगा।

Related posts

गर्म कुंड के पानी को ठंडा कर दिया था गुरु नानक देव जी महाराज

शेखपुरा डीएम का अरियरी में औचक निरीक्षण, मनरेगा में मिली गड़बड़ी, अफसरों को फटकार, कार्रवाई के निर्देश

सम्राट कैबिनेट की बैठक में 27 एजेंडों पर लगी मुहर, जानें बड़े फैसले

error: