बिहारराजनितिक

आगामी चुनावों में नीतीश कुमार के विकासकार्याे को जनता के बीच लेकर जाएंगे : अशोक चौधरी

पटना, (न्यूज क्राइम 24) शुक्रवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक विषय निर्देश-दिए।

कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री अशोक चौधरी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और श्री लालू प्रसाद यादव की मुलाकात कोई असाधारण घटना नहीं है। दोनों बड़े नेता समय-समय मिलते रहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया टीआरपी बटोरने के लिए सामान्य मुलाकात को भी सनसनी की तरह परोसती है। पत्रकारों द्वारा सीट शेयरिंग के सवाल पर श्री अशोक चौधरी ने कहा कि एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मीडिया भाजपा के नेताओं से क़भी सवाल क्यों नहीं पूछती है? साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे नेता का स्पष्ट मानना है कि जल्द से जल्द इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे का काम हो जाना चाहिए ताकि प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारी में जुट जाएं।

अशोक चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा मंदिर-मस्जिद के नाम पर जनता में भ्रम फैला रही है उस लिहाज से हमें भी अपनी तैयारी मजबूत रखनी है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जद(यू0) की पूंजी है। आगामी चुनावों में हम उनके विकासकार्याे को जनता के बीच लेकर जाएंगे। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बातौर मुख्यमंत्री इस प्रदेश के पथ प्रदर्शक हैं। किसी भी राजनीतिक दल से जद(यू0) का गठबंधन रहा हो लेकिन उन्होंने कभी भी अपने कमिटमेंट से कोई समझौता नहीं किया।

श्री अशोक चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर के 100वीं जयंती समारोह को भव्यता से मनाने के लिए पार्टी पूरी तैयारी कर रही है। श्री नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर को अपना आराध्य मानते हैं और उनके सपनों को पूरा करने में जुटे हुए हैं इसलिए हमारी पार्टी पूरे धूम-धाम से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म शताब्दी समारोह मनाएगी। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री छोटू सिंह एवं श्री रुबेल रविदास उपस्थित रहे।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: