बिहार

समाजसेवा व शिक्षा क्षेत्र में जगाई गई अलख के लिये हमेशा याद किया जायेगा – रामकृपाल यादव सांसद

मनेर, (न्यूज क्राइम 24) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं मनेर क्षेत्र से चार बार विधायक रहे बाबू रामनगीना सिंह की 40वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इस मौके पर पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने रामनगीना सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मनेर के भूतपुर्व विधायक रामनगीना सिंह की पुण्यतिथि पर मनेर पड़ाव स्थित उनके स्मारक पर मनाई गई। इस मौके पर सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव, मनेर के ही पूर्व विधायक व स्व रामनगीना सिंह के ज्येष्ठ सुपुत्र प्रोफेसर श्रीकांत निराला सहित सैकड़ों मनेरवासियो ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाबू राम नगीना सिंह के नाम पर मनेर का एकमात्र कॉलेज उनकी कृति का पताका फहरा रहा है है।

मौक़े पर सांसद ने बताया कि उनके समाजसेवा व शिक्षा क्षेत्र में जगाई गई अलख के लिये हमेशा याद किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रो सूर्य देव त्यागी, भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद, मनेर नगर उपाध्यक्ष शंकर यादव, राजद नेता ललन यादव , प्रेम प्रकाश यादव, कृष्ण कुमार सिंह , संजय सिंह, कुंवर सिंह, रणविजय सिंह, उपेन्द्र सिंह, विक्की कुमार सिंह सहित विभिन्न दलों के लोग और नगरवासी मौजूद थे। ज्ञात हो कि रामनगीना सिंह की हत्या सन1984 ईसवी में हुई थी। इसके बाद मनेर के सियासत में भारी फेर बदल दिखाई दिया था। आपको बता दें कि उनकी पत्नी राजमती देवी मनेर से एक बार विधायिका व उनके पुत्र श्रीकांत निराला को तीन बार विधायक रह चुके हैं।

Related posts

मासूम की मौत के बाद हिंसक बवाल, पुलिस पर पथराव; तीन वाहन फूंके

महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : दीपक प्रकाश

गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगा गन्ने का रकबा, 40 बीज उत्पादक हर साल तैयार करेंगे करीब दो करोड़ पौधे