बिहार

दिव्यांग छात्र छात्राओं द्वारा सफेद छड़ी दिवस मनाया गया

समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के दिव्यांग छात्र छात्राओं के द्वारा सफेद छड़ी दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक एवं सर्व शिक्षा अभियान) शिवनाथ रजक के द्वारा उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्ण दृष्टि बाधित बच्चों के द्वारा सफेद छड़ी के सहारे सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए पटेल मैदान से निकलकर गोलंबर पर घूमते हुए सड़क पार किया। यह कार्यक्रम पूर्ण दृष्टि बाधित बच्चों के लिए समाज में जागरूकता फैलाने की दृष्टि से किया गया है।

इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर एवं दृष्टि बाद संसाधन के शिक्षक प्रमोद कुमार के द्वारा दो छात्र छात्राओं यासमीन परवीन और मसूब आलम को डिजिटल सफेद सरी दिया गया। इस के मौके पर जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक सुरेश कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रमन कुमार पासवान, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर मनोज कुमार मिश्र, प्रखंड समावेशी शिक्षक प्रमोद कुमार, कन्हैया कुमार राय, अरशद कमरान, पवन कुमार शर्मा, राजेश कुमार, हर्षवर्धन प्रसाद, सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में पिंकी कुमारी, यासमीन परवीन, मसूब आलम, मनीषा कुमारी, रिंकू कुमारी, कामिनी कुमारी, मोहम्मद कैफ सभी पूर्ण दृष्टि बाधित छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

Related posts

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी : अभियंता प्रमुख से मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने की वार्ता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ की बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक कुमार वर्मा

error: