बिहार

मां काली मंदिर में हुए भंडारे में सनोज यादव के साथ हजारों की संख्या में भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया

दानापुर(अजित यादव): दानापुर पेठिया बाजार स्थित बंगले के पास दक्षिणेश्वरी मां काली बाड़ी मंदिर के पुजारी शशांक मिश्रा एवं गोलू बाबा के नेतृत्व में आज मां काली मंदिर के परिसर में भव्य भंडारा का आयोजित किया गया था.

गोलू बाबा के निमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप में आज प्रदेश भाजपा नेता भाई सनोज यादव ने मंदिर परिसर में पहुंचकर माता काली की दर्शन के बाद पूजा अर्चना करने के बाद पुजारी बाबा से तिलक लगवाने के बाद चुड़ी देकर उन्होंने सम्मानित किए और देशवासियों एवं दानापुर के लिए ‌खुशहाली अमन और शांति के लिए दुआ मांगी.

बीजेपी नेता भाई सनोज यादव ने कहा कि माता काली के द्वारा पर आने वाले सभी भक्तजन खाली कभी नहीं जाते है जो यहां आने वाले सच्चे भक्त मन से मां काली से मुरादें मांगते है मां काली अपने भक्तगणों की मुरादें पूरी करती है। इसी वजह से देश के कोने कोने से भक्तों का मंदिर में आना जाना लगा रहता है और दानापुर में मां काली की आशिर्वाद लोगों को प्राप्त होती है.

वहीं मंदिर परिसर में आयोजित भंडारा का प्रसाद ग्रहण करने आस पास से मां के भक्तगण हजारों हज़ारों की संख्या में पहुंचकर माता काली के दर्शन के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पानापुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरिद्वार राय, पूर्व जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश राय, सागर कुमार, रविशंकर प्रसाद मौजूद थे।

Related posts

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी : अभियंता प्रमुख से मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने की वार्ता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ की बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक कुमार वर्मा

error: