बिहार

नदी पार करने के क्रम में 3 छात्रा नदी में डूबी, एक की मौत दो को ग्रामीणों ने बचाया

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पलासी पंचायत अंतर्गत कजरा नदी में रविवार दोपहर घास लेकर नदी पार करने के दौरान तीन बहन एक साथ डूब गई, जबकि मौके पर मौजूद मछुआरे व स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।वहीं एक  छात्रा के डूबने से घटनास्थल पर ही  मौत हो गई। मृतक पलासी पंचायत के वार्ड संख्या-06 निवासी उमेश यादव का 12 वर्षीय पुत्री सुगंधि कुमारी शामिल है। सुरक्षित बचाए गए छात्रा में 10 वर्षीय सिंधु कुमारी पिता उमेश यादव एवं 15 वर्षीय कोमल कुमारी पिता महेश यादव शामिल है। घटना के बाद परिजन सहित ग्रामीणों के सूचना पर पहुंचे नरपतगंज थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। जानकारी अनुसार रविवार दोपहर पलासी पंचायत के वार्ड संख्या-0 6 निवासी सुगंधि कुमारी , सिंधु कुमारी जो सगी बहन है एवं चचेरी बहन कोमल कुमारी के साथ घास काटने के लिए कजरा नदी के पार गई थी, जहां से दोपहर एक साथ तीनों बहन नदी पार कर रही थी, इसी क्रम में बीच नदी में अचानक तीनों डूब गई। तीनों के चिल्लाने की आवाज पर आसपास नदी में मछली मार रहे मछुआरे सहित स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा 2 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया तथा प्राथमिक उपचार के लिए इलाज के लिए रेफरल अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया गया।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित