बिहार

बिहार के मूल भूत मुद्दों पर कब राजभवन मार्च निकलेगी भाजपा : आप

पटना(न्यूज क्राइम 24): आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी को इवेंट मैनेजमेंट पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा पहले सामाजिक माहौल को खराब करती है और फिर उसपर राजनीति करती है।

बिहार की गरीब जनता यहाँ की बत्तर स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था से परेशान है I यहाँ बिजली का दर देश के अन्य विकसित राज्यों से भी ज्यादा है I स्मार्ट मीटर लोगों को रुला रही है I बेरोजगारी का आलम ऐसा है कि बिहार आज पूरे देश को मजदूर मुहैया करने वाला राज्य बन गया हैI लेकिन भाजपा इन मुद्दों पर कभी राजभवन मार्च नहीं करती हैI
उन्होंने कहा कि चूंकि भाजपा बिहार में इतने दिनों तक सत्ता में रहकर भी यहाँ के जनहित के मुद्दों के प्रति कोई रुचि नहीं दिखलाई इस लिय आज वो विपक्ष में रहकर भी इन मुद्दों पर बोलने से परहेज करती है I अब भाजपा देश के लिए नहीं बल्कि किसी भी तरह 2024 का चुनाव जितने के लिए जाति और धर्म का सहारा लेकर पूरे देश में धार्मिक उन्माद फैलाना चाहती है।

Related posts

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- स्थायी समाधान खोजने में विफल है डबल इंजन सरकार

error: