बिहार

स्वास्थ्य जांच कराएंगे, पटना को स्वस्थ बनाएंगे

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) राधेश्याम परिवार, पटना सिटी द्वारा स्वर्गीय अनिल बंका जी की स्मृति में प्रत्येक माह के पहले रविवार को आयोजित किए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का यह तीसरा महीना रहा। यह शिविर डॉ. अमित बांका के नेतृत्व में लगाया गया, जिसमें 35 मरीजों की जांच की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापिका शोभा गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि राधेश्याम परिवार का यह प्रयास समाज के लिए एक सराहनीय सेवा है, जो लगातार पांच महीने से स्व. अनिल बंका जी की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है।

कार्यक्रम की व्यवस्था चक्रेश अग्रवाल ने संभाली तथा अतिथियों का स्वागत किया।संयोजन की भूमिका संगीता झुनझुनवाला ने निभाई। उन्होंने जानकारी दी कि यह सेवा हर माह के पहले रविवार को आयोजित की जाती है। इस अवसर पर बाबूलाल अग्रवाल, आनंद कमालिया, आलोक गुप्ता, मोहित मुरारका और रवि कुमार सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और सहयोग प्रदान किया।

Related posts

पीतल के महादेव मंदिर में नाग-नागिन के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

समालखा में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू उल्टा कर जताया विरोध

रैयाम एवं सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : श्री संजय कुमार

error: