बिहार

थोड़ी देर कि बारिश में पटना सिटी कि गलियों में जलजमाव

20240627 203835

पटनासिटी, रॉबीन राज। शहर में हुई मौसम की पहली बारिश ने ही नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि थोड़ी से वर्षा में ही विभिन्न गली तालाब बन गया। पिछले लंबे समय से पड़ रही गर्मी से निजात के लिए लोग बरसात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर पटनासिटी में महज थोड़ी देर कि हुई बरसात लोगों की परेशानी का सबब बन गयी है। गुरुवार की दोपहर जब अचानक बरसात शुरू हुई तो लोगों के चेहरे खिल उठे। मौसम सुहावना हो गया और यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन लोगों की यह खुशी कुछ देर ही ठहरी। क्योंकि बरसात के कारण सिटी क्षेत्रों के कई गलियों में पानी से जलजमाव हो गया। हरिमंदिर गली में लोग डूबकर आते-जाते दिखे।

गलियों में पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के बीच से मजबूरन लोगों को होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पटना नगर निगम से नालो और सीवरेज की सफाई ठीक ढंग से करवाने की मांग की है। ताकि मानसून में यह है स्थिति और भी विकराल ना हो जाए। दूषित पानी गलियों में भरा होने के कारण लोगों में बीमारी फैलने का खतरा भी हो सकता हैं।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!