बिहार

गौरीचक में वारंटी साधु यादव गिरफ्तार, गोपालपुर में दुष्कर्म का नामजद अभियुक्त सुधांशु दबोचा गया

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना जिले में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में गौरीचक थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है, वहीं गोपालपुर थाना पुलिस ने वर्ष 2024 के दुष्कर्म मामले में फरार नामजद अभियुक्त को दबोच लिया है।

Advertisements
Ad 1

पहली कार्रवाई गोपालपुर थाना क्षेत्र की है. इस संबंध में गोपालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में दर्ज एक दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त सुधांशु कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी कार्रवाई में गौरीचक थाना पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी साधु यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी की पहचान साधु यादव, पिता सूचित यादव उर्फ देवनारायण यादव, निवासी ग्राम काजीबीघा, थाना गौरीचक, जिला पटना के रूप में हुई है. वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध विधिसम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में फरार वारंटियों और गंभीर मामलों के अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्माण में स्थल चयन लिए पटना से पहुंची टीम ने किया निरीक्षण

उद्योग विभाग का कैम्प : 25 लाभुकों को 250 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति मिली

मुख्यमंत्री ने नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता खिलाड़ी सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

error: