बिहार

स्वस्थ भारत–सशक्त भारत के संकल्प के साथ निकला वॉकथॉन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) “चलो साथ चलें – स्वास्थ्य की राह पर, राष्ट्र निर्माण की दिशा में” — इसी संदेश के साथ मारवाड़ी युवा मंच, पटना उमंग शाखा की ओर से रविवार को वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन के आह्वान पर आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य था स्वस्थ भारत – सशक्त भारत के संकल्प को समाज तक पहुँचाना।कार्यक्रम का आयोजन जेपी गंगा पथ पटना में किया गया, जिसमें 20 से अधिक ऊर्जावान युवा सदस्य शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर स्वास्थ्य और एकता का संदेश दिया। पूरे आयोजन स्थल पर जोश, ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस वॉकथॉन में प्रमुख रूप से अनिमेष माधोगड़िया, सुधांशु भावसिंहका, रवि अग्रवाल, विनीत फिटकरीवाला, प्रतीक चौधरी, विमल मेरतिया, अंकुर भरतीया सहित कई युवा साथी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। अध्यक्ष अनिमेष माधोगड़िया ने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली में परिवर्तन का संदेश है। जब समाज एक साथ आगे बढ़ता है, तो न केवल कदम जुड़ते हैं बल्कि दिल भी करीब आते हैं।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: