बिहार

वक्फ बिल धार्मिक आज़ादी, सांस्कृतिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है : गोपाल रविदास

फुलवारीशरीफ, अजित। पुनपुन प्रखंड के ग्राम पंचायत अकौना स्थित ग्राम नूरीचक के डाकबंगला भवन में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई. इसमें बिहार सरकार (शिक्षा विभाग) द्वारा लिए गए 6 से 8 तक के मध्य विद्यालयों को उच्चतर माध्यमिक (हाई स्कूल) में विलय करने के फैसले का कड़ा विरोध किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि सह भाकपा माले नेता का. मदन पासवान ने की.बैठक में 13 सदस्यीय ‘स्कूल बचाओ संघर्ष समिति’ का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष भाकपा माले नेता मदन पासवान बनाए गए।

विधायक ने बताया कि नूरीचक और अकौना के बीच लगभग 2 किलोमीटर की दूरी है, जिसे तय करने के लिए छात्रों को व्यस्त बिहटा-सरमेरा रोड पार करना होगा, जो अत्यधिक खतरनाक है. प्रस्तावित अकौना हाई स्कूल तक जाने में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है, इसलिए ग्रामीणों ने हर हाल में इस स्कूल विलय को रोकने की अपील की है।

Advertisements
Ad 1

विधायक की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों से मिलकर लिखित आपत्ति दर्ज कराई जाएगी. 1 से 8 तक सभी प्रखंड पदाधिकारियों को लिखित आवेदन दिया जाएगा. आगामी 10 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय पुनपुन में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में स्थानीय विधायक गोपाल रविदास, भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य जयप्रकाश पासवान, माले नेता का. आनंदी पासवान, ग्राम पंचायत अकौना की मुखिया मुन्नी देवी, पूर्व सरपंच सह पंचायत समिति सदस्य दयानंद पासवान समेत कई अन्य भाकपा माले नेता उपस्थित थे. साथ ही, नीम, चानाडीह, वैसा और ग्राम नूरीचक के सैकड़ों ग्रामीणों ने इसमें भाग लिया।

Related posts

वंचितों को वरीयता’ के प्रधानमंत्री के विजन को व्यवहार में बदलेगा सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर : विजय कुमार सिन्हा

बिहार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को दुरुस्त करने की बड़ी पहल, यूनिसेफ-यूएनईएससीएपी के साथ कार्यशाला आयोजित

शेखपुरा में डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, 8 आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश

error: