बिहार

जेडी वीमेंस कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

पटना, रॉबीन राज। लोकतंत्र के महापर्व में सशक्त भारी भागीदारी निभाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जहां मोनित राज द्वारा पेंटिंग पोस्टर प्रदर्शनी एंव “फिर आम चुनाव का शंखनाद हो गया गीत रिलिज किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रचार्या डॉ मीरा कुमारी, NCC की डॉक्टर शांता झा और मोनित राज ने छात्राओं को वोटिंग के महत्व के विषय में बताया। इस दौरान 18 वर्ष पूरा कर चुके छात्राओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। नए मतदाताओं से अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया।

छात्राओं को मतदान की सारी प्रक्रिया से अवगत करवाते हुए उन्हें लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी और उनसे कहा गया कि वे घर जाकर अपने परिवार के लोगों को जरूर से मतदान करने के लिए बोलेंगे। उन्हें जागरूक करेंगे कि लोकतंत्र में वोट देना बहुत जरूरी है, आपके एक वोट से सरकार बनती है। कहा कि हमारे एक वोट से देश व प्रदेश की तकदीर बदल सकती है। मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट डालना हम सबका नैतिक अधिकार है। इस मौके पर कॉलेज की शिक्षिका डॉ रेखा, डॉ सुनिधि, डॉ श्रुति, डॉ मालनी, डॉ रीता, डॉ शीलू रही। वहीं छात्रा अनुष्का, अफजा, दिव्या मौजूद थी।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: