बिहार

फुलकाहा में स्वयंसेवकों ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व

अररिया(रंजीत ठाकुर): कुनकुन देवी उच्च विद्यालय प्लस टू के प्रांगण में आज शनिवार को मकर संक्रांति के मौके पर स्थानीय स्वयंसेवकों के द्वारा शाखा लगाकर पर्व को मनाया गया। बताते चलें कि 14 जनवरी को प्रत्येक वर्ष जब सूर्य मकर रेखा को पार करके उत्तर दिशा में गति करता है तब उत्तरायण सूर्यदेव की असीम कृपा भारवासियों को प्राप्त होने लगती है।

ऐसे वक्त में मकर संक्रांति का पर्व मनाकर सूर्य देव के समान तेज, बल और बुद्धि प्राप्त कर लेने की दिशा में अग्रसर हो जाते हैं। इस पर्व के मौके पर विद्यालय परिसर मे संघ के अररिया जिला सहकार्यवाह बबलू जी एवं जिला बौद्धिक प्रमुख अजय जी के नेतृत्व में मंडल शाखा फुलकाहा के स्वयंसेवकों की मौजूदगी में मकर संक्रांति पर्व को मनाया गया।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित