बिहार

पारा मेडिकल छात्रसंघ अध्यक्ष बने विशाल और महासचिव बने भास्कर

20240302 204636

पटना, (न्यूज क्राइम 24) शनिवार को एनएमसीएच पटना कैंपस में पारा मेडिकल छात्रों की एक बैठक आयोजित कि गई। बैठक में मुख्य रूप से पारा मेडिकल एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र कुमार सुमन, प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह लकी सिन्हा, प्रदेश संगठन प्रभारी कृष्णा कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष शामिल थे। वहीं एनएमसीएच में पारा मेडिकल छात्र संघ के चुनाव के लिए सभी छात्रों के द्वारा सर्वसम्मति से रजनीश कुमार को संयोजक, विशाल कुमार को अध्यक्ष चुना गया हैं।

वहीं उपाध्यक्ष नीतू कुमारी, महासचिव भास्कर कुमार, सचिव प्रिंस कुमार, कोषाध्यक्ष सोनाली राजपूत, उप कोषाध्यक्ष मुकुल कुमार, संगठन प्रभारी दीपक कुमार, मीडिया प्रभारी शिशुपाल कुमार, कार्यक्रम प्रभारी कौशल कुमार को बनाया गया है। वहीं विवेका कुमार, एलिशा पटेल, राहुल कुमार, सूचित कुमार, अनुभव कुमार को सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने नव चयनित पारा मेडिकल छात्र संघ एनएमसीएच इकाई को छात्र हित में कार्य करने कि बात कही।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!