बिहार

बिहार के नए DGP बनाए गए विनय कुमार

20241214 064216

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को बिहार का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने शुक्रवार रात को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार के नए डीजीपी बने विनय कुमार का कार्यकाल दो साल का होगा। इससे पहले DGP के पद पर कार्यरत आलोक राज को हटाकर बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा निर्णय लेते हुए 1991 बैच के आई पी एस अधिकारी विनय कुमार (IPS Vinay Kumar) को बिहार का नया पुलिस महानिदेशक बनाया है. विनय कुमार का कार्यकाल दो वर्ष का होगा. इससे पहले आर एस भट्ठी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद आलोक राज को डीजीपी का प्रभार दिया गया था।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!