बिहार

गौरीचक के तारणपुर कंडाप में कचरा डंपिंग यार्ड बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) संपतचक के बेरिया में कचरा डंपिंग याद से परेशान लोगों की मुसीबत कम नहीं हुआ उसके बावजूद अब संपतचक प्रखंड के ही गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत तारणपुर कंडाप के पास कचरा डंपिंग यार्ड बनाए जाने की बात की जानकारी मिलते है ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया है. तारणपुर कंडाप पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रहे संजीव कुमार ऊर्फ फ़ौजी मुखिया के नेतृत्व में एक दर्जन ग्रामीण प्रखंड विकास पदाधिकारी संपतचक से मिलने शुक्रवार को संपतचक ब्लॉक पहुंचे. ग्रामीणों ने गांव के नजदीक कचरा डंपिंग यार्ड बनाए जाने को लेकर कर विरोध जताते हुए कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो जन आंदोलन किया जाएगा.

लोगों ने बताया कि संपतचक के ही बैरिया में कचरा डंपिंग यार्ड बनाए जाने के बाद आसपास के सैकड़ो कॉलोनी और गांव के परिवार कई तरह की बीमारियों की चपेट में है. इतना ही नहीं जब कूड़ा कचरा के ढेर में आग लग जाता है तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाता है.अब हमारे गांव के आसपास के स्वच्छ वातावरण को कूड़ा कचरा डंपिंग यार बनाकर यहां के पर्यावरण और माहौल को बिगड़ने का काम किया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि हमारे पंचायत और गांव के आसपास के खेती किसानी भी इससे बुरी तरह प्रभावित होगी.

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: