बिहार

सड़क नहीं रहने को लेकर ग्रामीणों ने नहीं मनाया मोहर्रम, किया विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में सड़क नहीं रहने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने मोहर्रम पर्व नहीं मनाया। जिसको लेकर सोमवार को विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत नरपतगंज के वार्ड 14 स्थित नूरानी मस्जिद मोहल्ले में पक्की सड़क नहीं बनने को लेकर हम लोग मुहर्रम त्यौहार नहीं मनाए। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार कार्यपालक पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी तथा अंचल पदाधिकारी को सड़क बनाने को लेकर आवेदन भी दिया गया लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण हम लोग मोहर्रम पर्व नहीं मना पाए।

आक्रोशितों ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो हम लोग नरपतगंज नगर पंचायत कार्यालय के गेट के सामने धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे। सभी लोगों ने कहा कि विभाग हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं जिसके कारण हम लोग आज मोहर्रम नहीं बना पाए इसकी जिम्मेदारी स्थानीय कार्यपालक पदाधिकारी की होगी। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में अब्दुल माजिद, मो अफजल, मो अजमल, मो अफरोज, मो मुश्ताक, मो अजिमुदीन, मो जब्बार, मो इरफान, मो दिलसाद, मो नोसाद, मो इरसाद, मो सरफराज, मो शाहनवाज,मो रूकशाद

Related posts

दानापुर में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने सोनू सिंह को गोलियों से भूना डाला, मौके पर मौत!

BIHAR BANDH : बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारत ने जानबूझकर पड़ोसी देश में बाढ़ लाने की पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों को किया खारिज

error: