बिहार

विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया सड़क जाम व प्रदर्शन

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बथनाहा – बीरपुर मुख्य मार्ग में मिर्जापुर के निकट रविवार को आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर टायर जलाकर विद्युत विभाग के विरोध में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान टायर जलाकर दो घंटे तक सड़क जाम रहा। सड़क जाम से लोगों को भारी परेशानी हुई। तकरीबन दो घंटे तक ग्रामीणों द्वारा बथनाहा बीरपुर मुख्य मार्ग को जाम रखा गया। इस बीच सड़क पर दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। एंबुलेंस वाहन भी इस जाम में फंसे रहे। जानकारी मिलने पर पोसदाहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एवं फुलकाहा थाना के एसआई परमात्मानंद सिंह यादव सदल बल मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

इस बीच ग्रामीण नहीं मान रहे थे। जिसके बाद एसआई ने घटनास्थल पर से हीं विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति नहीं की जाती है जिसके कारण इस भीषण गर्मी में लोग परेशान रहते हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि जिस तरह बिजली सप्लाई करना चाहिए उस तरह नहीं किया जाता है। दिनभर में एक घंटा दिया जाता है। एक घंटा के बाद फिर काट दिया जाता है। फिर एक से दो घंटे बाद बिजली सप्लाई दिया जाता है। लेकिन लो वोल्टेज से लोग परेशान रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जब बिजली आती भी है तो वोल्टेज इतना कम होता है कि पंखे और बल्ब तक नहीं चलते। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं के घरेलू कामकाज और बीमार लोगों की देखभाल में दिक्कतें आ रही हैं। लो वोल्टेज के कारण मोबाइल चार्ज करना, पंखा चलाना और अन्य जरूरी उपकरणों का उपयोग करना भी संभव नहीं हो पाता।

Advertisements
Ad 1

इस बाबत कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार रजक ने बताया कि लोग वोल्टेज की समस्या है जो मुझे पता है कुछ तकनीकी बीमारी के कारण पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल रहा है जिससे लोग वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रहा है हम लोग मिस्त्री और जेई को इस कार्य के लिए लगाए हुए हैं। बहुत जल्द समस्या का निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा नरपतगंज सब स्टेशन, बथनाहा सब स्टेशन और घूरना सब स्टेशन के लोड क्षमता का जांच किया जा रहा है। सभी पर लोड बराबर किया जाएगा। ताकि आम लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निदान मिल सके।

Related posts

मोनिका श्रीवास्तव ने यूपीएससी में पूरे भारत में प्राप्त किया 16वां स्थान, बिहार में लहराया परचम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खेलमंत्री श्रेयसी सिंह को सौंपा ज्ञापन, की ये मांगें

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

error: