बिहार

एसएसबी ने अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया


अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में 56 वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देश के आलोक में आज रविवार को “पर्यावरण बचाओ देश बचाओ” के तहत एसएसबी जवानों एवं पदाधिकारीयों ने मिलकर अलग-अलग स्थान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण व स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया।

यह कार्यक्रम बाहरी सीमा चौकी “जी” समवाय कंम्पनी घूरना एवं बीओपी डूबरबन्ना तथा पूर्वी टोला के अलग-अलग स्थान में अलग-अलग समय पर प्राथमिक विद्यालय बबुआन, पासवान टोला के अलावे कई निजी स्थानों पर पौधारोपण किया गया। इस अभियान में एसएसबी निरीक्षक सामान्य वांगसोम कुंगखो, के साथ-साथ समवाय प्रभारी सहित अन्य बल कार्मिक एवं विद्यालय शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर उत्साह पूर्वक पौधारोपण किया और इस कार्यक्रम को लेकर एसएसबी को बधाई भी दिया।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: