बिहार

दो दिवसीय 31st पटना डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का हुआ भव्य आयोजन!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में 31st पटना जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन आज पाटलिपुत्र परिषद , मंगल तालाब, पटना सिटी में किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजु , पटना जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव जेपी मेहता, पाटलिपुत्र परिषद के महासचिव संजीव यादव जी ,एवं किसान मोर्चा पटना महानगर के उपाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता जी ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किए, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव श्री जे पी मेहता जी के द्वारा किया गया। जे पी मेहता ने बताया की इस चैम्पियनशिप मे पटना के आठ क्लब की टीम और 7 स्कूल की टीम से लगभग 270 बच्चे भाग ले रहे है।

Advertisements
Ad 1

कल 3 मई रविवार को शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण किया जायेगा। इस मैच को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए टेक्निकल आफिशियल साहिल कुमार, अनामिका सोनु,बबली कुमारी,राॅकी कुमार, प्रीती कुमारी,सुधांशु कुमार, भुमी कुमारी, डाक्टर अभिराम जी अपना योगदान दे रहे है। इस कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के सचिव जेपी मेहता ने अंगवस्त्र दे कर किया। यह चैंपियनशिप पटना जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा सिटी ताइक्वांडो क्लब के सहयोग से आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से

सिटी ताइक्वांडो क्लब ,
क्रिसेंट कान्वेंट स्कूल ,
न्यू एरा हाई स्कूल ,
गंगा वैली स्कूल ,
तरुणाई एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स
एडी फाई स्कूल
स्काई ताइक्वांडो क्लब,
अरीना ताइक्वांडो क्लब, ताइक्वांडो एकेडमी जगनपुरा
उषा मार्टिन वर्ल्ड स्कूल
मौर्या ताइक्वांडो क्लब
तथा अन्य प्रतिष्ठित क्लब व संस्थान शामिल रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम : मंगल पांडेय

सीएम सम्राट चौधरी बोले- हर 3 महीने पर DM-SP करेंगे व्यवसायियों के साथ बैठक

आयुर्वेद महासम्मेलन के 120वें स्थापना दिवस पर रक्तदान व निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 25 रक्तवीरों ने किया दान

error: