बिहार

मनरेगा योजना से पुल बनाने के बाद एप्रोच पथ नहीं बनाने से ग्रामीणों में आक्रोश

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज अंचल क्षेत्र अंतर्गत अचरा पंचायत के वार्ड -13 में मनरेगा योजना से लगभग 10 लाख की लागत से बने पुल के दोनों तरफ एप्रोच पथ नहीं बनाए जाने से आज शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए पुल के समीप प्रदर्शन कर पीआरएस पर मनमानी व भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। यह मामला अचरा पंचायत के वार्ड संख्या-13 तोप नवाबगंज स्थित प्रधानमंत्री सड़क से चंदेश्वरी यादव के खेत के तरफ जाने वाले सड़क का है।

Advertisements
Ad 1

जहां एक वर्ष पूर्व मनरेगा योजना से 9 लाख 92,700 की लागत से आरसीसी पुल का निर्माण पीआरएस के द्वारा किया गया था। मौके पर वार्ड सदस्य संजय यादव ने बताया कि पुल निर्माण का लगभग एक वर्ष हो चुका है, अब तक अप्रोच पथ पर मिट्टी नहीं देने से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है।कमरभर पानी में डुबकर आना जाना पड़ता है। इसकी जांच वरीय अधिकारी को करना चाहिए। वहीं उपस्थित ग्रामीणों में चंदेश्वरी यादव, शिवानंद यादव,छूतहरु यादव, विद्यानंद यादव, भीखन यादव,मिथिलेश यादव,रामवृक्ष पासवान ने कहा कि समय रहते अप्रोच पथ का निर्माण नहीं हुआ तो हम ग्रामीण जिला पदाधिकारी अररिया को लिखित आवेदन देकर जांच करवाएंगे।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: