बिहार

विमान दुर्घटना में विजय रुपाणी और नागरिकों के मौत पर संवेदना जताई

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) भारतीय जनता पार्टी पटना महानगर अध्यक्ष श्री रूप नारायण मेहता,पूर्व अध्यक्ष अभिषेक कुमार, प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक एवं विमान कर्मी सहित 242 लोगों के दर्दनाक मौत पर शोक संवेदना व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने बताया कि एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था इसके उड़ान भड़ने के 5 मिनट बाद ही विमान रिहायशी इलाके में दुर्घटना ग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना दिल दहलाने वाली है।

शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में विनय केसरी, सुरेश सिंह पटेल, संजय सिंह, देवानंद तिवारी,मंडल अध्यक्ष अमित कनोडीया, महेश पासवान, जितेंद्र जितू, मनोज साह, मोहन निषाद, नीतीश कुमार, पंकज गुप्ता,कौशल अंबष्ट, संतोष विद्रोही, मनोज यादव जितेंद्र मेहता सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी शामिल हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज

छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, एसडीओ कशिश बक्शी ने किया निरीक्षण

श्री चैतन्य मंदिर में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के साथ होगा अन्नकूट महाप्रसाद वितरण